कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केवल 46 वर्ष के थे और बहुत फिट थे। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More