शादी के बंधन मे बंधे पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे नवजीत सिंह

पुलिस के सख्त पहरे की बीच रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के गांव अमलाला की सिमरनधीर कौर के साथ फेज-3बी 1 स्थित गुरूद्वारा श्री साचा धन साहिब में बिल्कुल साधारण अंदाज में हुआ। अपने बेटे नवजीत सिंह के विवाह की खुशी में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने घर से निजी कार चलाकर फेज 3बी 1 स्थित गुरूद्वारा साहिब पहुंचे।

विवाह संपन्न होने के बाद भी अपनी निजी कार से घर लौटे। शादी का कार्यक्रम बिल्कुल साधारण तरीके से रखा गया। विवाह कार्यक्रम में पंजाब  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत, सह-प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री परगट सिंह, संगत सिंह गिल्जियां, गुरकीरत सिंह कोटली, ब्रह्म महिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी, राणा गुरमीत सोढ़ी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू, सुखपाल सिंह खैहरा, नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने फेज-3बी 1 पहुंचकर नव दंपती को अपना आशीर्वाद दिया। कामेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी के अलावा कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी विवाह समारोह में पहुंचे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More