समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम से सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही किसानों एवं व्यापारियों की हत्यायें, बेतहाशा मूल्य वृद्धि, महंगाई, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म, लूट की घटनाऐं एवं भ्रटाचार से प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त गम्भीर है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज ही घट रही हैं जिस पर प्रदेश सरकार नियंत्रण लगा पाने में पूर्णतया विफल है।

जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल व्याप्त हो चुका है। भाजपा राज में सर्वाधिक किसान, महिलाएं एवं बच्चियां असुरक्षित हैं। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। ज्ञापन देने के दौरान हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि खाद्य पदार्थों एवं अन्य आवष्यक वस्तुओं पर सरकार द्वारा बेतहाषा मूल्य वृद्धि किये जाने के कारण जनमानस त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर है। जैसे-पेट्रोल एवं डीजल के दाम, रसोई गैस के दाम, दालें, सब्जियों आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों का जीना दुशवार हो गया है।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर 2021 को दिनदहाड़े भाजपा सरकार के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर कई किसानों की निर्मम हत्या कर दी गयी। उसमें गृह राज्य मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक किसानों के परिवारों को 2 करोड़ प्रत्येक परिवार को मुआवजा दिया जाये। गोरखपुर में पुलिस द्वारा कानपुर के व्यापारी को पीट-पीट कर मार दिया गया, जिसमें अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कानपुर में 5 लोगों की हत्या कर दी गयी। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तत्काल कार्यवाही कर परिवारों को न्याय दिलाया जाये। जयप्रकाश नारायण जी की जयन्ती के अवसर पर सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

ज्ञापन देने के दौरान सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौधरी जगदीप सिंह यादव, विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, पूर्व मंत्री आर.के चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, रामसागर यादव, दिनेश सिंह, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, इन्दल रावत, पूर्व प्रत्याशी अनुराग यादव, शिवशंकर सिंह ‘शकरी’, राजबाला रावत, वरिष्ठ नेता नागेन्द्र सिंह यादव, टी.बी सिंह, मनोज यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह वर्मा, अनिल पासी, महेश सिंह लोधी, कुलदीप यादव, विनय दीक्षित, वरिष्ठ नेता अभिषेक यादव, मधुलिका यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल यादव, सरोज यादव, सुशील यादव ‘गुड्डू’, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूद्र विनायक यादव, मनीष यादव, पूर्व केकेसी अध्यक्ष रवि भूषण यादव ‘राजन’, जिला सचिव राजकुमार यादव, डाँ संतोष रावत, अजय सिंह चौहान, अकरम उर्फ बब्लू’, मो. इब्राहीम, पंकज रावत, सुनीता कश्यप, सुहागवती, आदिल इदरीश, मुर्सरफअली सिद्दीकी, अरविन्द गौतम ‘सुनील’, सतीष गुप्ता, अंकित मौर्या, मो0 शफीक, आजरा मुस्तफा, मसूद हसन खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाँ मोहनलाल पासी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अंजनी प्रकाश यादव एवं महासचिव सिद्धार्थ आनन्द, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव एवं महासचिव तुषार त्रिपाठी, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष रामबाबू चैरसिया, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष एस.यू खान ‘भईया जी’, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामप्रकाश यादव, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, बी.के.टी विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अमेठी चयरमेन मो0 वाहिद, जिला पंचायत सदस्य निहाल अहमद, जितेन्द्र यादव ‘गुड्डू’, महेश कुमार रावत, मायाराम वर्मा, लोहिया वाहिनी जिला महासचिव विनय रावत, आर.पी यादव ‘दिलीप’, पार्षद मोनू कनौजया, लल्लू यादव, रेषभ खान, रईस अहमद, कामिनी पटेल, सुधा यादव, मनीषा साहा, आशा यादव, कुमुदिनी यादव, रंजना पटेल, डाँ मंजू यादव, सरोजनी अम्बेडकर, शिल्पी चौधरी, राधा यादव, लक्ष्मी यादव, ममता रावत,त्रिभुवन यादव, गोविन्द यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनीष मौर्या, षिवम यादव ‘गोलू’, सुदीप कुमार यादव, सुहेल सिद्दीकी, सिराज खान, बीर बहादुर सिंह, रूपराज रावत, नन्द किशोर यादव, फरहा खान, राजेश यादव, मनोज यादव, विमलेश विमल यादव, धर्मेन्द्र वर्मा, रामनरेश यादव के साथ हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More