राम मंदिर के नाम पर ठेकेदारी कर रही है भाजपाः सतीश मिश्रा

मथुरा। उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में विप्रों को रिझाने के लिए बसपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला आरंभ कर दिया है। इसी क्रम में गोवर्धन में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश की योगी सरकार में हो रहे विप्रों के उत्पीड़न और शोषण का मुद्दा जोर शोर से उठा।

साथ ही बसपा सरकार आने पर ब्राह्मणों का सम्मान वापस दिलाए जाने का भी ऐलान किया गया।शुक्रवार को भगवान कृष्ण की नगरी गोवर्धन में प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण तो सबके हैं। हम भी उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। कानपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में उन्होंने कहा कि हम तो बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की नाबालिग विधवा को जमानत दिलवाने को कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है  मिश्र ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार भ्रष्टाचार लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। वर्तमान सरकार में आज भी महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। हत्याएं हो रही हैं। लूट हो रही हैं। डकैती हो रही है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। यह सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। श्रीराम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोटों की ठेकेदारी के लिए श्रीराम मंदिर का पक्ष लेती है।

अब तो यह भी सबके सामने आ चुका है कि किस तरह श्रीराम मंदिर की आड़ में ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीदने में करोड़ों रूपए का घोटाला किया गया सतीश मिश्र ने कहा कि किसानों की आवाज दवाई जा रही है काले कानून बनाकर आम जनता और किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्राह्मणों की आवश्यकता भाजपा जैसी पार्टी को नहीं है।

तभी भाजपा के नेता कहते हैं कि ब्राह्मण आखिर जाएगा कहां! भाजपा के अलावा ब्राह्मण के पास कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में ब्राह्मणों को तय करना है कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर वोट के वक्त लुभावने वादे कर लूटने वाली पार्टी का साथ देंगे या दलित और ब्राह्मणों का सम्मान करने वाली बहुजन समाज पार्टी का। 2022 में ब्राह्मण और दलित के सहारे उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी किया

【संवाददाता संजय चौधरी मथुरा】

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More