मथुरा : यमुना में नहाते वक्त डूबे चार दोस्तों में से एक को बचाया तीन के शव बरामद

जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल बैराज पर बीती शाम को चार दोस्त यमुना में नहाने के लिए उतरे थे। बारिश के चलते चारों किशोर यमुना के गहरे पानी में चले गए। चारों किशोरों को डूबता देख नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

नागरिकों ने बताया कि डूबने वालों में 12 वर्षीय प्रमोद निवासी औरंगाबाद को सकुशल समय रहते बचा लिया गया था जबकि प्रमोद के 3 साथी यमुना में ही डूबे रहे और शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद 11 वर्षीय कमल पुत्र बैजनाथ, 14 वर्षीय रिहान और सुफियान निवासी औरंगाबाद के शव पुलिस ने यमुना में से बरामद किए हैं।

यमुना में डूबने की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजन यमुना की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग यमुना के गोकुल बैराज पर एकत्रित हो गए। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगा-यमुना किनारे के गांवों में अलर्ट जारी, न‎दियों का बढ़ने लगा जलस्तर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पहाड़ो पर हो रही भारी बा‎रिश के चलते न‎दियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते मौसम ‎विभाग ने गंगा-यमुना ‎किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी ‎किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है ‎कि शनिवार को दोपहर तक बिहार से सटे जिलों और बुंदेलखंड में बारिश होगी। वैसे तो प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी लेकिन पूर्वांचल के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। ‎

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More