अरविंद केजरीवाल : एतिहासिक बहुमत से ‘आप’ सरकार बनाई, भाजपा जनतंत्र का करे सम्मान

आर जे न्यूज़ न्यू दिल्ली 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने इसे दिल्ली के लोगों का अपमान बताया है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर बने मामले के लिए दिल्ली पुलिस के सुझाए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट निर्णयों को इस तरह पलटना दिल्ली वालों का अपमान है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एतिहासिक बहुमत से ‘आप’ सरकार बनाई और भाजपा को हराया। भाजपा देश चलाए, ‘आप’ को दिल्ली चलाने दें। आए दिन हर काम में इस तरह की दखल दिल्ली के लोगों का अपमान है। भाजपा जनतंत्र का सम्मान करे।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को केजरीवाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर जो मामले बने हैं, उसमें दिल्ली सरकार के चयनित वकील ही पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनेंगे, दिल्ली पुलिस के नहीं।

ये भी पढ़ें – भाजपा विधायक ने टोल पर मारा थप्पड़, बिना टोल दिये निकली गाड़ी

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More