रायबरेली : पति ने शराब के नशे में पत्नी को किया लहूलुहान

रायबरेली- बछरावां कस्बा निवासी छोटू ने अपनी पत्नी प्रीति को शराब के नशे में अंधा होकर जमकर पिटाई कर दी वही घटनाक्रम की सूचना पाकर प्रीति के मायके से पिता ने आकर बछरावां पुलिस स्टेशन जाकर सूचना दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई बताया जा रहा है

छोटू आए दिन शराब के नशे में मस्त रहता है प्रतिदिन की तरह छोटू शराब पीकर देर रात घर को आया पत्नी प्रीति के बार-बार मना करने पर भी नहीं माना और उस दिन भी शराब पीकर के आया और मारपीट करने लगा शराबी छोटू ने गुस्से में आकर प्रीति पर डंडे से प्रहार कर दिया जिससे सर में गहरी चोट आ गई वही घटनाक्रम की प्रथम सूचना पर पुलिस ने उचित कारवाही की है।

आर जे न्यूज़ रायबरेली से अरुण कुमार की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More