गाजियाबाद : एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद। लोनी इलाके में डकैती के दौरान बदमाशों द्वारा परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, लोनी कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के चार लोगों को गोली मार दी।

अब तक चारों लोगों की मौत की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, गोली लगने से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गयी।

कोतवाली क्षेत्र की टोली मोहल्ले में रईसुद्दीन पत्नी फातिमा दो पुत्रों अजरुदीन और इमरान व पुत्रवधू अफसाना के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। सोमवार सुबह तीन बजे छत के रास्ते आए बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे रईसुद्दीन अजरुदीन, इमरान और फातिमा पर फायरिंग कर दी। रईसुद्दीन के सिर में, अजरुदीन के सीने में, इमरान के सिर में और पत्नी फातिमा के चेहरे पर गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग और रईसुद्दीन के अन्य चार पुत्र सलीमुद्दीन, अलीमुद्दीन, निजामुद्दीन और रियाजुद्दीन मौके पर पहुंचे।

इस दौरान पुत्रों ने लोगों की मदद से दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वहीं, अजरुदीन की घायल पत्नी अफसाना मुख्य गेट का ताला खोल कर बेहोश हो गई। घर के अंदर आये लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के हेडगेवार और फातिमा को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मौका मुआयना किया। इसके बाद फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि रईसुद्दीन, अजरुदीन और इमरान और महिला की मौत हो चुकी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More