कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश और पढ़ाई का खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार

आर जे न्यूज़-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से मृत लोगों को लेकर शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो बच्चे कोरोना काल में अनाथ हुए हैं, परवरिश मदद अब दिल्ली सरकार करेगी। ऐसे बच्चों की पढ़ाई पूरी कराने की हमारी जिम्मेदारी होगी।

दिल्ली में हालात सुधर रहे है लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। इसकेकोरोना पर बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली में कोरोना के नए मामले करीब 8500 पर पहुंच गया है। दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 12 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 10  हजार बेड खाली हो गए है। आइसीयू के बेड भरे हुए हैं। यानी गंभीर स्थिति वाले मरीजों की संख्या बनी हुई है। दिल्ली में जो कोरोना के मामले कम हो रहे है उसमें लॉकडाउन की भूमिका रही। दिल्ली वासियों के अनुशासनत्मक तरीके से हो पाई है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर हम ढीले पड़ गए तो णकोरोना फिर से आ सकता है। कोरोना से बचने के लिए जितने भी उपाय है सभी अपनाएं। ढिलाई बिल्कुल नहीं करना है। आने वाले समय को देखते हुए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी करेगी। सीएम ने कहा कि रोजाना कोरोना केस घटकर साढ़े 8 हजार पर आ गए हैं। संक्रमण दर 12 फीसदी पर पहुंच चुका है। लेकिन लड़ाई अभी बाकी है। लॉकडाउन के पालन का असर दिख रहा है। अस्पतालों में बेड्स भी खाली हो रहे हैं, लेकिन आईसीयू बेड अब भी भरे हुए हैं। गम्भीर मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

रिपोर्ट:- भावेश पीपलीया दिल्ली एन सी आर ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More