महिला विंग की नेता ने बीजेपी विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आत्‍मदाह की कोशिश

0
झारखंड,BJP की महिला विंग की एक लीडर ने पार्टी विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगाने वाली महिला ने 31 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। काफी समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।
इस घटना का एक वीडियो झारखंड कांग्रेस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर और सोशल मीडिया इनचार्ज मयूर शेखर झा ने ट्ववीट किया था।
वीडियो में एक महिला रो रो कर बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगा रही है। वीडियो में महिला ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा, वह(विधायक) अपने ऑफिस में मेरे गालों और कमर को छूते थे। वहीं पर उन्होंने यौन शोषण किया। वीडियो में महिला कहती हुई दिख रही है कि,
यह मेरी पहली चेतावनी है। मुझे इंसाफ दो या मैं मुख्यमंत्री कार्यालय जाऊंगी। अगर यह सब भी नहीं हो पाया तो मेरी तीसरी वार्निंग सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के सामने होगी।
वहीं दूसरी ओर विधायक महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। बीजेपी विधायक ने धनबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों नकारते हुए कहा, ‘पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि
जांच के पहले वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे, अगर सांसद रविंद्र पांडेय इस्तीफा देते हैं तो। उन्होंने बताया कि, यह कहानी बीते 15 दिन से गढ़ी जा रही थी। जिसके कैप्टन खुद सांसद हैं’।
यह भी पढ़ें: भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, अयोध्या में आर्मी भेजी जाए: अखिलेश
साथ ही महतो ने इस साजिश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री ओपी लाल और समाजसेवी विजय झा को अपने खिलाफ रची गई साजिश में शामिल बताया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More