रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व मे यमुना कलश पदयात्रा बागपत पहुँची

आर जे न्यूज़, नई दिल्ली, 06, अप्रैल,2021।

आज यमुना कलश पदयात्रा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व में गाम सादकपुर ,जोनमाना, से जगदगुरू स्वरूपानंद आश्रम पक्का घाट, बागपत पहुँची। जहाँ पदयात्रा शंकराचार्य आश्रम मे दो दिन प्रवास करेगी, इन दो दिनों के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर यमुना प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।

25 किलोमीटर पैदल सफ़र के दौरान यात्रा के मध्य में जगह जगह ग्रामवासियों ने यमुना कलश पर पुष्प वर्षा व माल्यार्पण किया, कलश पदयात्रा के बागपत पहुचने पर वहाँ के वीर जवान चौराहे पर प्रमुख समाजसेवी दिव्येन्दु भारद्वाज ,गोपाल वर्मा,निशात वात्स्यायन, एड विवेक चौधरी,ओमवीर ढाका,अनमोल,अभिषेक आदि ने पदयात्रियों को पटुका तथा यात्रा संयोजक रंजीत पाठक चतुर्वेदी का स्वाफा बांध स्वागत किया,”यमुना को निर्मल रहने दो,यमुना को अविरल बहने दो” मां यमुना के जयकारे लगाए तथा इस अभियान में कदम से कदम मिलाने का वचन दिया ।

पद-यात्रा के शंकराचार्यआश्रम पहुँचने पर आश्रम के प्रभारी ब्रम्हचारी दिव्यानंद महाराज ने यमुना कलश के साथ आत्मनिर्भर के रणजीत महेश पाठक का अपने शिष्यो तथा सेवको के साथ जोरदार स्वागत किया |

पैदल यात्रीयो में पंडित रत्नेश , सचिन चतुर्वेदी , आयुष नारायण सुरेन्द्र चतुर्वेदी, मोहिताचार्य,संजय चतुर्वेदी, प्रवेश उनियाल, वसीम खान, माखन , मनसुख,राजेंद्र, धरमदास ,लव चतुर्वेदी , वेद प्रकाश उनियाल, सुनील उनियाल, सौरभ उनियाल ममलेश उनियाल आदि रहे।

रिपोर्ट:- भावेश पीपलीया दिल्ली एन सी आर ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More