गणतंत्र दिवस पर लाल क़िला के अंदर हिंसा, तोड़फोड़ करने वाला आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार

आर जे न्युज-

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा मामले में फरार एक और आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने कल (16 फरवरी) देर रात आरोपी को पीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रहता है। वह पेशे से कार एसी मैकेनिक है। मनिंदर सिंह पर लाल क़िला के अंदर हिंसा, तोड़फोड़ करने के साथ पुलिसकर्मियों पर हिंसा करने का आरोप है।

उसे लाल क़िला के अंदर कई CCTV वीडियोज में हाथ में तलवार और लोहे का रॉड लहराया था और उसे हंगामा करते हुए देखा गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था।

अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया। आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था।

रिपोर्ट:- भावेश पिपलिया दिल्ली-एन.सी.आर. ब्यूरो

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More