रायपुर,। चुनाव में कुल 1079 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 9 मंत्री और मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनने के कांग्रेस के तीन दावेदारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग शुरू हो गई है।1 करोड़ 53 लाख लाख मतदाता अगली सरकार चुनेंगे
वहीं, इस बार अजीत जोगी और मायावती के साथ आने से दूसरे चरण में मुकाबला त्रिकोणीय बनने के आसार हैं। यह गठबंधन इस बार 20 से ज्यादा सीटों पर असर डाल सकता है।
पिछले चुनाव में इन सीटों में से बसपा 6 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी और 11 सीटें ऐसी थीं जहां पार्टी का वोट शेयर 10 से 33% तक रहा था।
दूसरे चरण में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो कर शाम पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण की 18 सीटों पर 12 नवंबर को 76.28 फीसदी वोटिंग हुई थी।
जो पिछली बार इन सीटों पर हुए 75.93 प्रतिशत मतदान से करीब 0.35 फीसदी ज्यादा है। राज्य की 90 सीटों के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
रायपुर दक्षिण के दो बूथ 126 और 129 में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका। मतदान जागरूकता के लिए शुरू किए गए स्वीप कार्यक्रम का दिख रहा असर, महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डालने निकली।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ सुब्रत साहू ने अपने परिवार के साथ रायपुर में वोट डाला। कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए ओपी चौधरी ने पहली बार अपने लिए किया मतदान। रायगढ़ राजीव नगर में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी। मतदान में हुई देरी।
रमन सिंह सरकार के नौ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), राजेश मूणत (रायपुर पश्चिम), प्रेमप्रकाश पाण्डेय (भिलाई नगर), अजय चंद्राकर (कुरुद), पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली), भैयालाल रजवाड़े (मनेंद्रगढ़), रामसेवक पैकरा (प्रतापपुर), अमर अग्रवाल (बिलासपुर) और दयालदास बघेल (बेमेतरा) शामिल हैं।
कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल (पाटन), टीएस सिंहदेव (अंबिकापुर) और चरणदास महंत (सक्ती)। तीनों मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सक्ती में कहा था कि अगर यहां से जो प्रत्याशी (चरणदास) खड़ा है, वह जीतकर मुख्यमंत्री बन सकता है।
कुल उम्मीदवार : 1079
कुल वोटर : 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983
पुरुष वोटर : 77 लाख 46 हजार
महिला वोटर : 76 लाख 38 हजार
थर्ड जेंडर : 877
दूसरे चरण में 493 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। रायपुर दक्षिण से सबसे ज्यादा 46 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं, तो सबसे कम 6 प्रत्याशी बिन्द्रानवागढ़ सीट पर खड़े हैं।
11 पर 20 या उससे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। 18 से 19 साल के 3.50 लाख युवा पहली बार अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे।
दूसरे चरण की 72 सीटों में से 46 सामान्य के लिए, जबकि 9 एससी और 17 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसका फायदा बसपा और जोगी कांग्रेस को मिल सकता है।
बसपा का दूसरे चरण की 20 से ज्यादा सीटों पर 2 फीसदी से लेकर 33 फीसदी तक जनाधार है। इनमें से 11 सीटें बिलासपुर संभाग की हैं। बिलासपुर संभाग में बसपा के प्रभाव वाली सीटों में चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, तखतपुर, जांजगीर, सारंगढ़, अकलतरा, सक्ती, बेलतरा, मस्तूरी और मुंगेली शामिल हैं।
इसके अलावा इस संभाग में जनता कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों में मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी और अकलतरा शामिल हैं।
सीटें |
बसपा का वोट शेयर |
||
|
|
2013 |
2008 |
2003 |
पामगढ़ |
29.32% |
39.28% |
26.4% |
जैजैपुर* |
32.75% |
29.06% |
– |
जांजगीर-चांपा* |
20.59% |
16.63% |
12.28% |
बिलाईगढ़* |
20.23% |
24.06% |
– |
सक्ती |
10.39% |
14.34 % |
8.06% |
बलोदा बाजार |
10.58% |
11.91% |
17.54% |
सारंगढ़ |
12.21% |
18.12 % |
33.12% |
अकलतरा |
11.20 % |
33.11% |
18.66% |
तखतपुर |
20.43% |
16.60% |
5.62% |
चंद्रपुर |
29.69% |
20.35% |
18.21% |
कसडोल |
15.22% |
11.72% |
14.9% |