कन्टेनर की चपेट में आये बाइक सवार , एक युवक की मौत , एक घायल

दुद्धी (सोनभद्र) । विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में कन्टेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही एक युवक घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार पुत्र संजय कुमार 23 वर्ष व नीरज कुमार पुत्र राजकुमार 18 वर्ष दोनों निवासी पुनर्वास महुअरिया दोनों रिश्ते में चचेरे भाई एक ही बाइक से पुनर्वास से धोरपा गांव जा रहे थे।

दोनो बाइक सवार युवक अभी पतरिहा गांव पहुचे ही थे कि सामने से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गए जिससे सुभाष कुमार की घटना स्थल ही मौत हो गई वही नीरज कुमार घायल हो गया। वही घटना की सूचना मिलने और मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक सुभाष कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है और नीरज कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेजा। जिसका उपचार सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।

संवाददाता : धीरज कुमार श्रीवास्तव

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More