मंडल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भाजपा ने दिया चुनाव की तैयारी

0

कटनी. कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आगे की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैभारतीय जनता पार्टी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें पार्टी के जिले के नेताओं द्वारा मंडल और ग्रामीण कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है।

इसी कड़ी स्लीमनाबाद मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, आज इन्ही करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से संसद में भाजपा 2 सदस्यों की पार्टी से देश मे सर्वाधिक लोकसभा सीट जीत कर सत्ता के शिखर पर विराजमान है।

भाजपा में कार्यकर्ता एक मुकुट के समान हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया है। पार्टी अपने विचार से कार्यकर्ताओं को अवगत करा सके, यही प्रशिक्षण का उद्देश्य है।

स्लीमनाबाद मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में कटनी जिले के समन्वयक, मुख्य वक्ता आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो निरंतर कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व के प्रति प्रशिक्षण के माध्यम से सजग करता है।

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अथक परिश्रमी है ऐसे में प्रशिक्षण से उनके कार्यों में और अधिक निखार आता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, स्लीमनाबाद मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुआं मंडल अध्यक्ष सतीश नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More