नगर निगम कमिश्नर दिए साफ सफाई के दिशा निर्देश पुरेनी तालाब देखने लगे
RJ न्यूज़ मध्य प्रदेश ,
कटनी. नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जल संचय स्थलों की विशेष सफाई अभियान के क्रम में पुरैनी तालाब की सफाई की गई। सफाई के बाद तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता देखी गई। नागरिकों ने कहा निगम कर्मी ऐसी हमेशा रखें तो बेहतर होगा। अभियान में रविवार को माधवनगर पंचायत चौराहा के समीप बड़े तालाब व आसपास सफाई करवाया गया।
मिशन नंबर वन मध्यप्रदेश अभियान की थीमेटिक डाईव अनुसार रोजाना प्रात:कालीन विभिन्न गतिविधयों का आयोजन रोजाना किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की निर्धारित थीमेटिक डाईव 6 के तहत रविवार को आयोजित की जानें वाली गतिविधियों में जल संरचनाओं जैसे तालाब नदियों की सफाई की गई।
अभियान के दौरान प्रमुख नालों में प्रवाहित होनें वाले ठोस अपशिष्ट की स्थित के अन्तर्गत बाल गंगाधर वार्ड स्थित पुरैनी तालाब के चारों ओर साफ सफाई सहित ब्लीचिंग पाउडर के छिडकाव करवाया गया।