गोरखपुर : दूल्हा के बेहोश हो जाने पर दुल्हन ने किया शादी से मना, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

0

गोरखपुर में एक शादी के दौरान अजीबोगरीब माहौल बन गया। हुआ यूं कि परछावन के दौरान दूल्‍हा बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद दुल्‍हन ने उससे शादी करने से मना कर दिया। लड़की वालों ने लड़के वालों पर दूल्‍हे की बीमारी की बात छिपाने का आरोप लगाते हुए बारात वापस ले जाने और दहेज की रकम तत्‍काल वापस करने की मांग शुुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि थोड़ी देर बाद ही बाराती और घराती विवाह समारोह को बंद कर थाने पहुंच गए।

थाने पर पुलिस और गांव के बड़े बुजुर्ग दोनों पक्षों को समझाने में जुट गए लेकिन न घराती शादी करने को तैयार थे न बराती दहेज की रकम लौटाने को। फिलहाल मामले में कोई समझौता नहीं हो पाया है। शादी जरूर स्‍थगित हो गई।

ये है मामला

मामला गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव का है। यहां एक विवाह समारोह के दौरान परछावन में दूल्‍हा बेहोश होकर गिर गया। यह बात लड़की को पता चली तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की की इच्‍छा की जानकारी परिवार के लोगों ने लड़के वालों को देते हुए बारात वापस ले जाने और दहेज की रकम लौटाने की मांग की। इसके बाद सुलह-सफाई का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी। तब लड़की वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्‍हे को थाने लेते आई। थाने पर पुलिस और गांववालों ने भी दोनों पक्षों से बात कर मामले का हल निकालने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। लड़की के घरवालों ने थाने पर तहरीर देकर लड़के वालों पर आरोप लगाते हुए दहेज की रकम वापस लौटाने की मांग की है। फिलहाल मामले का कोई हल नहीं निकल सका है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More