हरदोई : फोरलेन जाम से कराह रहा शाहाबाद का रेलवे मार्ग

0

हरदोई। राष्ट्रिय जजमेंट – चीनी मिल लोनी के लिए गन्ने की आमद जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है। जाम का संकट भी इलाके में उतना ही गहराता चला जा रहा है। टूटी सड़कों से किसानों को गन्ना ले जाना मुश्किल हो रहा है। वे रेंगते हुए चलने को मजबूर हैं। वहीं बस स्टैंड मुख्य चौराहे पर लोगों का निकलना दुश्वार होता जा रहा है।

लोनी चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू हो जाने के बाद जाम की दिक्कतें फिर बढ़ने लगी है। बस स्टैंड के दोनों ओर फोरलेन पर जाम लगने लगा है। वहीं शाहाबाद के मुख्य चौराहे से लेकर रेलवे मार्ग पर एक फर्लांग तक हर रोज लगने वाला जाम का नजारा आम है। पिकेट ड्यूटी को अंजाम देने वाले होमगार्ड समेत कई पुलिसकर्मी दिन भर इनके बीच जूझते नजर आ रहे हैं। दोनों ओर पटरियों पर खड़े अनियंत्रित वाहन भी जाम का सबब है। बीमारजनों को अस्पतालों तक ले जाने वाली एम्बुलेंस हो या फिर निजी वाहन हर किसी का अपनी मंजिल तक पहुंचना मुश्किल है।

गौरतलब है कि इलाके की हिफाजत के लिए बना फायर ब्रिगेड सर्विस स्टेशन पिहानी मार्ग पर चठिया गांव में स्थित है। आवश्यकता पर उसे भी जाम का सामना करना पड़ता है। आवागमन के मसले में दूसरे लिंक मार्गों की हालत भी बहुत खराब है।

शाहाबाद पिहानी मुख्य मार्ग पर नजर दौड़ाएं तो यात्रियों से भरी बसे अक्सर जाम में फंसी नजर आएंगी। औड़ेरी से लेकर पिहानी तक करीब 13 किलोमीटर तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गुजरने वाले लोडेड ट्रक हो या फिर गन्ने की ट्रालियां किसानों को काफी दिक्कत उठाना पड़ रही। मिल के शुरू हो जाने के बाद तमाम छोटे वाहन सलेमपुर करावा होकर पिहानी के लिए अपना रास्ता तय कर रहे हैं। उधर ओवरब्रिज न बन पाने के कारण आम नागरिकों को आंझी रेलवे क्रसिंग के दोनों ओर तो वही चीनी मिल गेट के ईद गिर्द मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें से जूझना पड़ रहा है।

संवाददाता सुधीर कुमार बाजपाई

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More