भारत में देशव्पारी मजदूर एवं बैंक हड़ताल पर

0

मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से बुलाए गए देशव्यापी हड़ताल ‘भारत बंद’ में 25 करोड़ मजदूर भाग ले रहे हैं। इस हड़ताल में कई परिवहन यूनियन और बैंक यूनियन भाग ले रहे हैं। इस कारण देशभर में यात्रियों और बैंक ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वाम दलों के प्रभाव वाले केरल व बंगाल में ज्यादा असर देखने का मिल रहा है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के रखरखाव अधिनियम को लागू कर दिया है, इसके तहत सभी विभागों और निगमों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में पढ़े देशव्यापी हड़ताल से जुड़े सभी अपडेट्स:-

कोच्चि में प्रदर्शनकारियों ने बनाया मानव श्रृंखला
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल के तहत कोच्चि में एक मानव श्रृंखला बना रहे हैं।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More