गोरखपुर : देवर ने की भाभी की गला काटकर हत्या

0
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार गांव में रविवार की सुबह एक महिला की देवर ने गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह डांगीपार गांव निवासी रिंकू देवी (38) पत्नी गुड्डू का शव अर्ध निर्मित मकान से लगभग सौ मीटर दूरी पर मिला। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में मृतका के देवर मोनू (35) पुत्र मौलिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया है। मृतका का पति मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी है।
एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पति‍ राम सिपाही यादव तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर रहे हैं। बड़े भाई गामा यादव और छोटे भाई राजपति यादव हैं। आरोपी गामा यादव व उसके बेटे विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गामा को बादामी की संपत्ति का लालच था। इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More