मध्य प्रदेश के शहर, गांव राजनैतिक पार्टियों के झंडों और प्रतीक चिन्हों से पटे पड़े हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर दिखाई दे रही है, जिसमें एक गाय पर ही भाजपा का झंडा पेंट कर दिया गया है।
हालांकि यह कोशिश भाजपा को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाती ज्यादा दिखाई दे रही है। दरअसल लोगों ने इस तरह से गाय को पेंट करने के लिए भाजपा की आलोचना की है। सोशल मीडिया पर भी इसके लिए भाजपा को खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि इन लोगों ने चुनाव जीतने के लिए गौमाता पर भी पेंट कर उन पर अत्याचार किया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि गाय को माता माना जाता है,
https://twitter.com/daipayanhalder/status/1061248442192683016
लेकिन भाजपा वोटों के लिए मां को भी परेशान कर रही है। यह ईशनिंदा के समान है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे जानवरों के अधिकारों का उल्लंघन करार दिया और गौमाता की बेइज्जती बताया।
https://twitter.com/daipayanhalder/status/1061248442192683016
कुछ लोगों ने गाय पर आर्टिफिशियल कलर्स के इस्तेमाल को पशु अत्याचार माना और भाजपा की कड़ी आलोचना की।
https://twitter.com/daipayanhalder/status/1061248442192683016
बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को इस बार कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। कई सर्वे में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर की बात निकलकर सामने आयी है।
https://twitter.com/daipayanhalder/status/1061248442192683016