भीषण जंगली आग के चपेट में आने से नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बटे काउंटी के शेरिफ कोरी होनिया ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोग अपने कारों के भीतर मिले और कुछ वाहनों के बाहर मिले।
उन्होंने बताया कि उनके पास मौत की परिस्थितियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपने चपेट में ले लिया है।
कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 65,00 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया।
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी कैलिफोर्निया में इस भीषण आग ने एक शहर को 80% से 90% नुकसान पहुंचाया है।