महोबा 12 सितम्बर। विस्फोटक व्यापारी इन्द्रकान्त त्रिपाठी के भाई रविकान्त त्रिपाठी पुत्र किशोरी लाल त्रिपाठी ने कबरई थाना में तहरीर देते हुये तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला, सुरेश सोनी, ब्रहम्दत, व कुछ पुलिस कर्मी नाम, पता अज्ञात के विरुद्ध धारा 387, 307, 120बी, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गयी तहरीर में रविकांत त्रिपाठी का कहना है कि उसके भाई इन्द्रकान्त त्रिपाठी आरजेएस क्रेशर में भागीदार है तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी है।
इन्द्रकान्त त्रिपाठी तत्कालीन एसपी द्वारा प्रतिमाह छह लाख रुपये मांग की गयी जिसे उसके भाई द्वारा मना कर देने पर तत्कालीन एसपी ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा इन्द्रकान्त त्रिपाठी को धमकाया गया तथा फर्जी मुकदमा लिखवाने व जानसे मारने की धमकी दी गयी। इन्द्रकान्त द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को घटना के सम्बंध में अवगत कराया गया तथा शिकायती पत्र भी दिया गया। 8 सितंबर को वीडीयो वायरल किया गया और कहां गया कि मेरे प्रिय मित्रों सम्मानित जनो हो सकता है कि कल में आपके बीच न रहूं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा मेरी हत्या करवा सकते है।
8 सितंबर को करीब ढाई बजे कबरई बांदा मार्ग पर घायल अवस्था में इन्द्रकान्त त्रिपाठी वाहन में पाये गये उनके गले में गोली लगी हुयी थी सरकार से कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर कबरई थाने में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला, सुरेश सोनी, ब्रहम्दत, व कुछ अज्ञात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कबरई थाने में धारा 387, 307, 120बी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय जजमेंट के लिए महोबा से काजी आमिल की रिपोर्ट