एटा: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत छह घायल, गांव में दहशत

0
उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में रविवार सुबह एक प्लाट के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गांव में हमलावरों ने मारपीट और फायरिंग कर डाली। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
मामला एटा के बागवाला क्षेत्र के गांव भटमई का है। रविवार सुबह दो पक्षों में एक प्लाट के विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस घटना में गंगा प्रसाद पुत्र ग्यादीन की मौत हो गई। जबकि महावीर पुत्र अशर्फीलाल, उदयवीर पुत्र अशर्फीलाल, सावित्री देवी पतनी कायम सिंह, रामू पुत्र मोहनलाल घायल हुए हैं। घायलों में सावित्री देवी व रामू की हालत गंभीर बताई गई है।
दोनों को एटा रेफर किया गया है। ये दोनों आरोपित पक्ष के बताए गए हैं। इसके अलावा कुसुमा देवी और इनके पति महेंद्र सिंह पुत्र ग्यादीन के घायल होने की भी जानकारी है। पुलिस गांव में पहुंच गई है।
अंशुल शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता ✍️

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More