इंसानों के बाद फसलों पर भी आया वायरस का कहर,खेत के खेत हो रहे नष्ट

0
लंबी खेंच के बाद हुई बारिश से हुए मौसम में परिवर्तन ने खेतों में लगी सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर राजस्व विभाग सहित कृषि विभाग का अमला प्रभावित हुई फसलों के सर्वे कार्य में जुटा हुआ था, इसी दौरान एक गांव में फसलों पर वायरस मंडराने का मामला सामने आया है। २४ घंटे पहले तक लहलहराती फसलों को वायरस ने अपना शिकार बनाते हुए पुरी फसलों को नष्ट करने का काम किया। यह वायरस कृषि विभाग सहित राजस्व विभाग के अमले के भी समझ से परे नजर आ रहा है। ऐसे में अधिकारियों को वायरस की तह तक जाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों को जानकारी दी है। संभवत: बुधवार को कृषि वैज्ञानिकों का अमला शहर पहुंचकर वायरस से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करेंगा।
बता दे कि शहर से करीब 5 किमी दूर स्थित ग्राम गुराडिया में फसलों पर वायरस मंडराने का मामला सामने आया है। ये ऐसा वायरस है जिसने खेतों में लहलराती फसलों को पूरी तरह जला दिया है। 24 घंटे पहले तक जहां फसल किसानों की उम्मीद पर खरी नजर आ रही थी, वो फसल मंगलवार को पूरी तरह चौैपट हो गई। जब किसान खेतों में पहुंचे तो फसलों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होनें फसलों के प्रभावित होने की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को देते हुए विडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फसलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने फसलों को किसी किटनाशक का छिडक़ाव कर जला दिया हो लेकिन वास्तविकता में ये असर किसी वायरस का है। जो कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित किसानों के भी समझ से परे है।
M.P. (नागदा ) अशोक परमार  RJ

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More