वाह! रे यूपी पुलिस, देशद्रोह का मामला और शांति भंग में किया चालान
बगरैन। एक युवक ने अपनी फेसबुक आई डी से देश विरोधी पोस्ट को शेयर किया था। युवक पर कार्रवाई की मांग तेज हुई तो स्थानीय पुलिस ने युवक का शान्ति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी युवक को जेल भेजने की मांग की है।
कस्बा बगरैन निवासी जलील अहमद पुत्र इसरार ने अपनी फेसबुक आई डी से देश विरोधी पोस्ट को शेयर किया है। वायरल पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा हांथ में लिए कुछ लोग खड़े हैं जिसको पाक आर्मी एंड आई एस आई लवर्स नाम कि फेसबुक आई डी को टैग करते हुए वायरल किया गया था।
पोस्ट का संज्ञान लेते हुए स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष सोमेश मिश्रा ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी और देश विरोधी पोस्ट करने वाले जलील अहमद पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन महरवानी दिखाते हुए उसका शान्ति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
लोगों का कहना है स्थानीय पुलिस युवक को क्यों बचा रही है ये सोचने बली बात है क्या स्थानीय पुलिस को देश से प्रेम नहीं है जब पुलिस ही देश विरोधी लोगों का सहयोग करेगी तो ऐसे लोगों के हौंसले और ज्यादा बुलंद होंगे। इसलिए देश विरोधी पोस्ट करने वाले युवक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए।
मामला मेरे संज्ञान में है देश विरोधी पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ शांति भंग कि कार्रवाई की है। देश के खिलाफ कोई भी चीज बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे और देशद्रोह की कार्रवाई कराएंगे।
नितिन कमठाना
हिन्दू जागरण मंच हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष