सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए खोली शराब की दुकाने, पर नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां

0
कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद थी। इससे राज्य सरकारों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ, लॉकडाउन के दौरान ही केंद्र ने शराब की दुकानों को सशर्ते खोलने की अनुमति दी थी। लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक के हर चरण में शराब की दुकानों को खोलने को लेकर छूट की सीमा बढ़ती गई है।
वही कुछ दिन पहले राजधानी दिल्ली में भी दिल्ली सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए सशर्ते शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सशर्ते खोलने का आदेश दिया था। शराब की दुकाने तो सुबह से शाम तक खुलती है पर नियमो के पालन के साथ नहीं। शराब की दुकानों को खोलने से पहले सरकार ने कुछ नियम तय किये जिसका सख्ती से पालन शराब की दुकान मालिको को करना था।                                                                                                                                                                                           लेकिन राजधानी दिल्ली के सनलाइट कोलोनी 2 के मल्हान बिल्डिंग में शराब की दुकान पर बिते शनिवार शाम को जाकर देखा तो वहां किसी प्रकार के नियमो का पालन नही किया जा रहा है, हलाकि सरकारी गाइडलाइन मुजब सेनेटाइजर,थर्मल सकैनिंग की सुविधा होनी चाहिए और लोगो ने चेहरे पर मास्क लगाया कि नही यह भी देखना चाहिए, ग्राहक दूसरी बनाये रखें इसके लिए साइन बोर्ड होने चाहिए। जबकि यहाँ ऐसा कुछ नही मिला। जगह जगह कोरोना से सावधानी के बोर्ड होने चाहिए जबकि यहाँ दुकान के बाहर सड़को पर शराब की दुकान के विज्ञापन के बोर्ड मिले। ऐसे बहुत से सामान्य नियमो की अनदेखी कर सीधे सीधे लोगो की जान के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे है पर सरकार लोगो की जान से ज्यादा राजस्व को महत्व दे रही है ऐसा लग रहा है।                                                                                                                              राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More