एटा: आज की प्रमुख अपराधिक खबरें, पुलिस ने किया गुड वर्क
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 158/2020 धारा 354(क) भादवि की घटना के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
गिरफ्तारी:- दिनांक 06.08.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से उक्त घटना के आरोपी अभियुक्त सोनू को गोकनी जंगल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।