गौरवपूर्ण पल, भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए राफेल विमान, कुछ क्षणों में पहुंचेगे अम्बाला एयरबेस

0
चीन के साथ विवाद के बीच भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप ने भारतीय वायुसीमा में प्रवेश कर लिया है। कंट्रोल रूम ने उन्हें ऑल द बेस्ट कहा। थोड़ी देर में विमान अंबाला एयरबेस पहुंच जाएंगे। जहां राफेल के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इन्हें रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे।
भारत पहले वाला भारत नहीं रहा, इस छवि को दुनिया भी समझ रही है: नड्डा
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है।
अधिकतम भार उठाकर राफेल की उड़ने की क्षमता 24500 किलोग्राम है
राफेल अधिकतम भार उठाकर इसके उड़ने की क्षमता 24500 किलोग्राम है। विमान में ईंधन क्षमता 17 हजार किलोग्राम है। यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है। हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता। 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी देता है।
मुंबई एयरबेस पहुंचे राफेल विमान
राफेल लड़ाकू विमान मुंबई एयरस्पेस पहुंच गए हैं। यानी अब एक घंटे से भी कम समय में विमान अंबाला एयरबेस पहर लैंड करेंगे
आईएनएस कोलकाता ने राफेल दल से कहा- आप गौरव के साथ आकाश छूएं
आईएनएस कोलकाता ने राफेल दल को कहा- आप गौरव के साथ आकाश को छूएं। हैप्पी लैंडिंग।
राफेल दल के नेता ने कहा- विश यू फेयर विंड्स। हैप्पी हंटिंग। ओवर एंड आउट
हवाई निगरानी, परमाणु अभियानों को अंजाम देने में दक्ष है राफेल
राफेल युद्ध के समय अहम भूमिका निभाने में सक्षम है। हवाई हमला, जमीनी समर्थन, वायु वर्चस्व, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध ये सारी राफेल विमान की खूबियां हैं। तकनीक में उन्नत यह विमान हवाई निगरानी, ग्राउंड सपोर्ट, इन डेप्थ स्ट्राइक, एंटी-शर्प स्ट्राइक और परमाणु अभियानों को अंजाम देने में दक्ष है। इसमें मल्टी मोड रडार लगे हैं।
भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए राफेल विमान
राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं। यूएई से उड़ान भरने के बाद विमान अंबाला एयरबेस के लिए रवाना हो चुके हैं। कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत कर बेस्ट ऑफ लक कहा।
एक मिनट में भर सकता है 60 हजार फुट ऊंची उड़ान
राफेल एक मिनट में करीब 60 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इससे भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी। अभी तक भारतीय वायुसेना का मिग विमान अचूक निशाने के लिए जाना जाता था, लेकिन राफेल का निशाना इससे भी ज्यादा सटीक होगा। राफेल विमान फ्रांस की कंपनी द्वारा बनाया गया दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है।
आईएनएस कोलकाता के साथ राफेल दल ने किया संपर्क स्थापित
भारतीय राफेल दल ने पश्चिमी नौसेना सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता के साथ संपर्क स्थापित किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More