सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने BSP के कार्यकर्ताओं को सपा में किया शामिल

0
आगरा सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने बहुजन समाज पार्टी में सेंध लगा कर दर्जनों बसपा के कार्यकताओ को समाजवादी पार्टी में शामिल किया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़े वर्ग से बघेल समाज को पार्टी से जोड़ने एवँ 2022 विधानसभा चुनाव में आगरा में फतेह हासिल करने के लिए रामगोपाल बघेल पर भरोसा जताया है। उक्त भरोसे को साकार करने के लिए रामगोपाल बघेल ने जोड़ – तोड़ शुरू कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल एवँ जिलामहामंत्री डॉ शिवराम यादव ने सयुक्त रूप से कहा है। कि समाजवादी पार्टी अब सर्व समाज एवँ सभी धर्मों के लोगों को सम्मान देने का काम करेगी। तथा गरीबों मजदूरों शोषितों अल्पसंख्यको छात्र नोजवानों बेरोजगारों कारोबारी व्यापारी एवँ आमजन मानस के हकों और अधिकारों की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतर कर लड़ेगी।
बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लोगों में से मुख्य रूप से आशीष गौत्तम, मोहम्मद समीर, शैलेन्द्र कुमार, रोहित, गौरव कुमार, राजेश प्रजापति, दीपक कुमार, मुकेश कुमार एवँ सैकड़ों लोगों को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। इस मौके पर महाराज सिंह धनगर,हीरालाल बघेल,लाल सिंह लोधी,तेजपाल यादव,अंकित जैन,मनोज यादव,रामनरेश यादव,देवेन्द्र यादव, विपन यादव,धर्मेंद्र यादव आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।

 

सोनू सिंह राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता आगरा 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More