कर्नाटक में आज 3 नवंबर को 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। इसमें लोकसभा की बल्लारी, शिवमोग्गा और मंड्या की सीट हैं। वहीं विधानसभा की रामानगर और जमखंडी सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई है और शाम तक चलेगी। कुल 54,54,275 मतदाता अपने लगभग 6,450 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच है।
कर्नाटक में उपचुनाव के लिए मतदान चर रहा है। इस बीच रामनगर के मोट्टेडुड्डी के पोलिंग बूथ नंबर 179 पर में सांप घुस गया।
सांप घुसने की वजह से पोलिंग बूथ के अंदर से सब बाहर आ गए और वोटिंग में देरी हुई। सांप को पोलिंग बूथ से बाहर निकालने के बाद वोटिंग शुरू हुई।
कुल 1,502 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 35,495 मतदानकर्मी चुनाव के दौरान ड्यूटी पर होंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि
8,922 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस चुनाव में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी भी रामनगर विधानसभा सीट से मैदान में हैं।
इस सीट पर उनकी जीत तय मानी जा रही है क्योंकि यहां बीजेपी के नामित उम्मीदवार एल चंद्रशेखर ने बीजेपी छोड़कर चुनाव से पहले ही कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
#WATCH: A snake being removed from polling booth 179 in Mottedoddi of Ramanagaram. The voting was delayed after it was spotted and resumed soon after it was removed. #KarnatakaByElection2018 pic.twitter.com/W1XrDeIP3z
— ANI (@ANI) November 3, 2018