.मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने थामा भाजपा का दामन
कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को बड़ा झटका
भोपाल। कांग्रेस में लगातार विधायको का टूटना जारी है । सरकार जाने के बाद एक और झटका लगा है। बुन्देलखण्ड अंचल में। छत्तरपुर जिले की बड़ा मलहरा सीट से विधायक प्रधुमनसिंह लोधी ने आज भाजपा में शामिल होंगे। भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के बंगले पर चर्चा के बाद भाजपा कार्यालय पहुचे । सीएम हाऊस में सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा ने मिठाई खिलाकर प्रधुम्न का स्वागत किया।
प्रोटेम स्पीकर मध्यप्रदेश विधानसभा रामेश्वर शर्मा ने कॉंग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का इस्तीफ़ा स्वीकार किया !अब मध्य प्रदेश में 24 नहीं बड़ा मल्हार सहित 25 विधानसभा सीटों पर होगा विधानसभा का उपचुनाव.मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव तक शायद प्रदेश की राजनीति में और भी उठापटक देखने को मिले