पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया पुलिस कन्ट्रोल रूम में ‘‘स्मार्ट यलो कार्ड’’ का शुभारंभ

0
     आम नागरिको की सुरक्षा के साथ साथ सुरक्षित परिवहन आज की परम आवश्यकता है इसी उद्देश्य से राज्यों में, आम नागरिको की सुविधा के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के नए नियमो के अनुसार स्मार्ट (यलो) कार्ड सुविधा देना प्रस्तावित किया गया है।
              भारत सरकार का स्मार्ट सिटी तथा एम.व्ही.एक्ट  की धारा 211(1)   के संशोधन और प्राप्त अधिकारों के अनुसार  यह सुविधा जबलपुर में प्रारंभ की जा रही है। मालवीय चैक स्थित थाना यातायात कार्यालय मे कार्यलयीन समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05 बजे तक उपभोक्ता को  मूल दस्तावेज परीक्षण उपरांत स्मार्ट यलो कार्ड प्रदान किया जावेगा।
                 स्मार्ट (यलो) कार्ड नगरीय एवं जिले की सीमा एवं सीमावर्ती जिलो में मान्य दस्तावेज ( स्मार्ट कार्ड ) होगा जिसे पुलिस चेकिंग में मान्य किया जावेगा। इससे वाहन चालक और पुलिस वाहन चेकिंग अधिकारी दोनों को सुविधा होगी और सड़क पर पुलिस के साथ दस्तावेजों के संबंध में होने वाले विवादों में कमी आयेगी । यह संपूर्ण डाटा स्मार्ट ट्राफिक एप पर भी उपलब्ध रहेगा जिसे पुलिस अधिकारी वाहन के नंबर से मिलान कर चेकिंग स्थल पर ही सत्यापित कर सकेगा।
                  आज दिनाॅंक 03.07.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर मे स्मार्ट यलो कार्ड का विधिवत् शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्वार्थ बहुगुणा  द्वारा किया गया एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा स्मार्ट कार्ड के संबंध मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर/यातायात) अगम जैन उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मयंक सिंह चैहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चैकीकर उपस्थित रहे। जबलपुर से पहले इंदौर, भोपाल , ग्वालियर, उज्जैन, मे इसकी सफलतापूर्वक शुरूआत हो चुकी है, इसमें अब तक इन शहरों मे लगभग 08 लाख स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता हो चुके है। इसके अतिरिक्त जबलपुर के वाहन विक्रेता भी इस कार्य मे पुलिस का सहयोग करेगें जिससे स्मार्ट टैफिक मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने मे मदद मिलेगी।
                   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर-उत्तर/यातायात) अगम जैन ने स्मार्ट कार्ड के संबंध मे बताया कि यह सुविधा आम उपभोक्ताओं के लिये व्हाटस-एप पर भी उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता अपने मूल दस्तावेज जिसमे रजिस्ट्रेशन/बीमा की स्पष्ट कांपी, शासकीय व्हाटस-एप नम्बर 7049111200 पर भेजकर आवेदन कर सकते है। कार्ड बनने के बाद कार्यालय से उपभोक्ता को फोन पर सूचना दी जावेगी। जिससे पश्चात उपभोक्ता कार्यालय मे आकर  अपना स्मार्ट कार्ड   प्राप्त कर सकता है। प्रतिवर्ष बीमा अवधि अनुसार 2 कार्ड का शुल्क 50 रूपये रहेगा। कार्ड संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु प्रफुल्ल जोशी मोबाईल नम्बर 9993999818 से प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More