पांचवें वनडे मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार छठी सीरीज़ जीती।
104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के वनडे के उप कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
इस मैच में रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। रोहित से पहले कोई भी खिलाड़ी इतनी तेज़ी से इस काम को अंज़ाम नहीं दे सका था।
रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। ये उनके वनडे करियर का 37वां अर्धशतक रहा।
इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 5 चौके और चार लंबे छक्के भी निकले। इस पारी के दौरान लगाया गया दूसरा छक्का रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 200वां छक्का रहा।
इसी के साथ रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने ये रिकॉर्ड 187 पारियों में बनाया। हिटमैन से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहीद अफरीदी के नाम था।
FIFTY!
The Hitman @ImRo45 looks in great touch as he brings up his 37th ODI half-century 👏👏💥#INDvWI pic.twitter.com/GlYXnG9vDM
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018