बिहार /: जदयू में शामिल हुए राजद के पांच विधान पार्षद, पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया पद से इस्तीफा

0

बिहार में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है तो वहीं अगले महीने विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होनेवाले हैं। इन चुनावों से ठीक पहले लालू यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के पांच विधानपार्षद आज राजद को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं। ये विधानपार्षद हैं- राधाचरण सेठ, दिलीप राय, कमरे आलम, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, ये पांचों विधानपार्षद आज राजद छोड़कर जदयू में आ गए हैं।

राजद छोड़कर आए सभी एमएलसी थोड़ी देर सीएम आवास जाएंगे, फिलहाल जदयू नेता के घर बैठक जारी है। ये पांचों विधानपार्षद जदयू की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि अगले ही महीने विधानपरिषद का चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजद को ये बड़ा झटका लगा है। विधान परिषद के सभापति अवधेश सिंह ने पांचों विधानपार्षद के गुट को अलग मान्यता दे दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये राजद के लिए बहुत बड़ा झटका बताया जा रहा है। इस बारे में कहा जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पूर्व लोजपा सांसद रामा सिंह को राजद में शामिल किए जाने को लेकर नाराज चल रहे हैं। बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है।

 

आशुतोष मिश्रा, पटना (बिहार)
  राष्ट्रीय जजमेंट

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More