MP : मंत्री के बंगले के पास चली गोलियां, दो गिरफ्तार “माफिया दमन अभियान” में सील होटल खोला
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले से महज 150 मीटर दूर 3 राऊंड गोली चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच जब मंत्री की कार उन्हें छोड़कर वापस आ रही थी तभी बंगले से कुछ दूर गोलियां चलने की आवाज आयी।
सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने मौके से 3 चले हुए कारतूस, 5 जिंदा कारतूस और एक कट्टा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों विवेक ठाकुर और गौरव चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मूसा लिंकन फ़रार हो गया।
मूसा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गोपालगंज थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मंत्री गोविंद राजपूत के गनमेन अरविंद पाल सिंह ने गोपालगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
जिसमें धारा 308, 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।वहीं देर रात हुई इस घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। मामले में जांच जारी है।
कटनी. कांग्रेस सरकार के माफिया दमन अभियान के तहत सील किए गए माधवनगर स्थित डर्बी होटल का ताला खोल दिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन के कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई। बतादें कि डर्बी होटल को 28 दिसंबर को तत्कॉलीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाए गए माफिया दमन अभियान पर कार्रवाई के दौरान सील किया गया था। तब कलेक्टर के आदेश पर होटल तोडऩे पहुंचे अमले को भीड़ ने घेर लिया और होटल तो तोडऩे के बजाए अमला सील कर लौट आया था। इधर, पांच माह बाद ही डर्बी होटल का सील खोले जाने को लेकर अब एसडीएम बलबीर रमण का कहना है कि नगर निगम द्वारा होटल के मामले में दर्ज आपत्ति शिथिल किए जाने के बाद सील खोलने की कार्रवाई गई।
इस संबंध में कलेक्टर एसबी सिंह बताते हैं कि डर्बी होटल का सील खोलने की कार्रवाई की गई है। इस बारे में नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह ज्यादा जानकारी दे पाएंगे।
बतादेकि
