जबरन मांग पर आरोपी कट्टा सहित गिरफ्त में, वहीँ दूसरी ओर रांझी में फिर जानलेवा हमला
जबरन रूपयेां की मांग कर मारपीट, आरोपी देशी कट्टा सहित पकड़ा गया
मध्य प्रदेश ,थाना प्रभारी खमरिया उप निरीक्षक निरूपा पाण्डे ने बताया कि दिनाॅक 20-6-2020 को पूरन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी गधेरी ने रात 8:15 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम 4-30 बजे वह अपनी भतीजी के साथ खेत मे काम कर रहा था, तभी उसके चाचा के लडके राजा उर्फ रज्जू यादव एवं दीपक यादव आये, राजा बंदूक लिये था जो बंदूक चमकाते हुये बोला तू हमारे घर के सामने खेत में खेती करता है इसलिये तू हर महीने हमें 3 हजार रूपये देगा, उसने रूपये देने से मना किया तो रज्जू यादव ने उसके हाथ से कुल्हाडी छीनकर कुल्हाडी की बेट से एवं दीपक ने गालीगलौज करते हुये हाथ मुक्केा से मारपीट की, उसकी भतीजी के चिल्लाने पर उसके भाई कैलाश एवं अखिलेश आ गये एवं बीच बचाव करने लगे तो दोनेा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

