आर्थिक तंगी- दो बच्चों की हत्या कर दंपत्ति ने की आत्महत्या

0

पुणे–  महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक बेहद ही हैरान करने

वाली घटना सामने आई।

यहां एक दंपत्ति ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर

हत्या कर दी।

और इसके बाद इस दंपत्ति ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

दरअसल शुक्रवार को पुणे पुलिस के एक अधिकारी की

तरफ से बताया गया कि,

बृहस्पतिवार देर रात को सुखसागर नगर में स्थित एक

घर में परिवार के चार सदस्य छत से लटकते हुए मिले।

इस घटना को लेकर पुलिस को अंदेशा है कि 33 साल के

अतुल शिंदे और 32 वर्षीय उसकी पत्नी ने बच्चों की

हत्या के बाद आत्महत्या की।

पुलिस के मुताबिक दंपत्ति ने सबसे पहले अपने छह

साल के बेटे ऋग्वेद और तीन साल की बेटी अंतरा की

कथित तौर पर हत्या की और फिर बाद में आत्महत्या

की।

शिंदे स्कूलों के लिए पहचान पत्र बनाने का कारोबार करता था।

अंदेशा है कि शिंदे का कारोबार कोरोना

वायरस महामारी के कारण बर्बाद हो गया या फिर काफी

नुकसान में चला गया, जिसके कारण उसका परिवार

आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिंदे के रिश्तेदारों

और दोस्तों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन जब बात

नहीं हो सकी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

लेकिन दंपत्ति ने दीवार पर कथित तौर पर

संदेश लिखा जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी

को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

पुलिस ने बताया कि दीवार पर लिखे संदेश के नीचे

दंपत्ति के हस्ताक्षर भी थे।

हालांकि, पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि

दंपत्ति ने आत्महत्या करने से पहले किन-किन लोगों से

आखिरी बार बात की थी।

और इस घटना से पहले उन्होंने किन लोगों से आखिरी

बार मुलाकात की थी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे

की जांच जारी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More