कोरोना वायरस- पिछले 24 घण्टे में देश में रिकॉर्ड 14721 मरीज दर्ज,कुल संख्या 3.95 लाख हुई

0

नई दिल्ली.

 देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3

लाख 95 हजार 812 हो गई।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए।

वहीं, 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए।

अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां

स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजों की संख्या से ज्यादा हो

गई है।

उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं।

इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 165 मरीजों ने दम तोड़ा।

दिल्ली में 66 मौतें हुईं।

तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 2 हजार मरीज बढ़े।

यहां शुक्रवार को 2115 नए संक्रमित मिले।

उत्तर प्रदेश में 809, गुजरात में 540, हरियाणा में 525,

राजस्थान में 299, मध्यप्रदेश में 156 मामले सामने आए।

यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली

जानकारी के अनुसार हैं।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

19 जून14721

18 जून13826

17 जून13107

13 जून12031

14 जून11374

 

4 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर और भोपाल में 55-55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले। रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

महाराष्ट्र: राज्य में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 3827 मरीज मिले, जबकि 142 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 1935 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 62 हजार 773 हो गई है।

उत्तरप्रदेश: पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है।सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।

राजस्थान: राजस्थान में शुक्रवार को 299 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जयपुर में 33, जोधपुर में 38, पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुंझून और भीलवाड़ा में 14-14 मरीज मिले। राज्य में इस वायरस से अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More