नई दिल्ली.
आठ राज्यों में राज्यसभा की 19 सीटों पर शुक्रवार को हुई वोटिंग के बाद नतीजे आ गए।
मध्य प्रदेश की 3 में से 2 सीटें भाजपा को मिली, एक सीट कांग्रेस ने जीत ली।
राजस्थान में 3 में से 2 सीटें कांग्रेस को मिलीं, एक भाजपा ने जीती।
अपडेट्स
-
मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों में से 2 पर भाजपा
एमपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीत गए। 1 सीट पर कांग्रेस से दिग्विजय सिंह जीते।
- राजस्थान में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीत गए। भाजपा को 1 सीट मिली। पार्टी के राजेंद्र गहलोत जीत गए।
- आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली।
- झारखंड में झामुमो के शिबू सोरेन और भाजपा के दीपक प्रकाश जीते।
- मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी के नेता और मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के जॉइंट कैंडिडेट डॉ. खारलुखी जीत गए।
- मणिपुर में भाजपा अल्पमत में है, लेकिन उसके उम्मीदवार लेइसेम्बा सनाजाओबा जीत गए हैं।
- राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे। इसलिए 19 सीटों पर वोटिंग हुई।
राज्यसभा चुनाव: 19 सीटों पर नतीजे
| राज्य | कितनों सीटों पर वोटिंग | नतीजा |
| गुजरात | 4 | आना बाकी |
| आंध्र | 4 | वाईएसआर कांग्रेस 4 |
| मध्यप्रदेश | 3 | भाजपा 2, कांग्रेस 1 |
| राजस्थान | 3 | भाजपा 1, कांग्रेस 2 |
| झारखंड | 2 | भाजपा 1, झामुमो 1 |
| मणिपुर | 1 | भाजपा 1 |
| मेघालय | 1 | एमडीए 1 (एनडीए का हिस्सा) |
| मिजोरम | 1 | आना बाकी |
| कुल | 19 |
मध्य प्रदेश के नतीजे: भाजपा 2, कांग्रेस 1
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | भाजपा | जीते |
| सुमेर सिंह सोलंकी | भाजपा | जीते |
| दिग्विजय सिंह | कांग्रेस | जीते |
| फूल सिंह बरैया | कांग्रेस | हारे |
राजस्थान के नतीजे: कांग्रेस 2, भाजपा 1
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| केसी वेणुगोपाल | कांग्रेस | जीते |
| नीरज डांगी | कांग्रेस | जीते |
| राजेंद्र सिंह गहलोत | भाजपा | जीते |
| ओंकार सिंह लखावत | भाजपा | हारे |
राजस्थान में दो विधायकों ने वोट नहीं डाले
राजस्थान में 200 में से 198 विधायकों ने वोट डाले।
आंध्र प्रदेश के नतीजे: 4 सीटें वाईएसआर कांग्रेस जीती
| उम्मीदवार | पार्टी | जीते/हारे |
| पिल्ली सुभाष चंद्र बोस | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| मोपीदेवी वेंकट रमन्ना | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| अयोध्या रामीरेड्डी | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| परिमल नाथवानी | वाईएसआर कांग्रेस | जीते |
| वरला रमैया | तेदेपा | हारे |