महाराष्ट्र- लोनार झील का पानी हुआ लाल, रहस्य पता करने में जुटे विशेषज्ञ
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बातें कही जा रही है।
इस झील के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उल्कापिंड के गिरने से निर्मित हुई है।
स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि पिछले 2-3 दिनों से पानी का रंग बदल गया है।
स्थानीय प्रशासन ने भी इसका कारण जानने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके पानी के नमूने लेकर जांच की जा रही है।
हालांकि वे इसे पक्का कारण नहीं मानते हैं।
पानी के रंग बदलने की वजह लवणता और शैवाल हो सकते हैं।