कन्नड़ अभिनेत्री चंदना ने की आत्महत्या,ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया था धोखे का आरोप

0
कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री चंदना ने आत्महत्या कर ली है।
खुदकुशी से पहले उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
29 साल की चंदना ने 28 मई को बंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या की।
खुदकुशी करने से पहले उन्होंने एक सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।
इस वीडियो को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और परिवार वालों को भी भेजा था।
वीडियो में चंदना ने ब्वॉयफ्रेंड दिनेश पर धोखा देने और उनसे शादी न करने का आरोप लगया था।
उन्होंने वीडियो में यह सारी बातें कहीं। वीडियो मिलने के बाद अभिनेत्री के परिवारवालों ने उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया,
जिसके बाद अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदना को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि चंदना बीते कुछ सालों से दिनेश को डेट कर रही थीं।
इसके बाद उन्होंने दिनेश से बहुत बार शादी करने की बात की, लेकिन वह हमेशा उन्हें टालता रहा।
अभिनेत्री ने साझा किए सेल्फी वीडियो में यह भी आरोप लगाया था कि दिनेश उन्हें धोखा दे रहा है।
वह उनके अलावा किसी और लड़की के साथ भी रिश्ते में था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदना ने यह वीडियो बनाकर अपने दोस्तों, ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार और अपने परिवारवालों को भेजा।
वहीं चंदना के पिता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि है चंदना और दिनेश बीते पांच साल से रिश्ते में थे और इस बारे में हम जानते थे।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश ने चंदना से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद से ही वह चंदना का नजरअंदाज करने लगा था।
आपको बता दें कि हाल ही में ‘क्राइम पेट्रोल’ सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने भी आत्महत्या की थी।
लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही प्रेक्षा मुंबई से अपने घर इंदौर लौटी थीं। उनके पास कोई काम नहीं था।
लॉकडाउन ने उनकी मुसीबतें और बढ़ा दीं। मानसिक तनाव की वजह से प्रेक्षा ने अपनी जान दे दी थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More