भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी समय बिता रहे हैं। इन दिनों अ क्सर ये कपल सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए नजर आता है। हाल ही विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा कि वो निडर हैं।
इस बातचीत के दौरान जब अश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, ‘अनुष्का मेरी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को समझ सकती हैं। जब दो लोग एक ही तरह से सोचते हैं, तो बातचीत आसान हो जाती है। वो मेरे बिना कहे मेरी बात समझ जाती हैं सिर्फ मेरी बॉडी लैंग्वेज को देखकर।’

अनुष्का की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, ‘एक अभिनेत्री या एक निर्माता के रूप में, एक प्रोजेक्ट के रूप में वह क्या करना चाहती हैं, उसका चयन वो सही जगह से करती हैं। वो एक ऐसी व्यक्ति हैं जो हमेशा सही काम करती हैं। वो अपने दिल की बात सुनती हैं और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उसका अनुसरण करती हैं। वो बिलकुल निडर हैं।’
