नई दिल्ली. रविवार जल्द सुबह दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम दिनभर सुहाना बना रहा। इसके कारण अधिकतम तापमान ने 6 और न्यूनतम तापमान ने 7 डिग्री की डुबकी लगाई। आने वाला सप्ताह भी ज्यादा गर्म नहीं रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रहकर 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में बारिश 9.2 मिली मीटर दर्ज की गई। शाम 5:30 तक 9 घंटे की बारिश की बात की जाए तो यह 2.2 मिली मीटर रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.