यूपी का कोरोना अपडेट : संक्रमितों की सख्यां बढ़कर 7749

0
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में संख्या 7749 पहुंचु। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7 हजार हो गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है।
यूपी के संभल जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित 13 और नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 101 पहुंच गई है।
एटा में चार और कोरोना संक्रमित मिले
एटा में रविवार को चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये चारों प्रवासी हैं और लॉकडाउन में घर लौटे हैं। जिले में अब तक 31 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
उन्नाव में कोरोना के दो मरीज और बढ़े
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों संक्रमित प्रवासी हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 26 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। छह मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 32 प्रवासी हैं।
बस्ती में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है। इसमें पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 43 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने की है।
कासगंज में मुंबई से लौटे दो किशोर कोरोना संक्रमित मिले
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। ये दोनों किशोर मुंबई से लौटे हैं। एक की उम्र 16 और दूसरे की 15 साल है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है।
संतकबीर नगर में तीन नए मरीज मिले
संतकबीर नगर में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 82 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। उसमें दो बखिरा इलाके के और एक मेंहदावल इलाके का रहने वाला है।
आजमगढ़ में मिले छह कोरोना मरीज
आजमगढ़ जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो गई है।
कानपुर में महिला में कोरोना की पुष्टि
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को कानपुर में कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। टिकरा निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। महिला हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती थी। कानपुर में अभी तक का आंकड़ा 369 पर जा पहुंचा है। जिसमें से 301 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में एक्टिव केस की संख्या 57 है।
सिद्धार्थनगर में सात नए मरीज मिले
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रविवार सुबह सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने सात नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।
बिजनौर में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले
बिजनौर जिले में पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार नूरपुर और एक चांदपुर का रहने वाला है। ये सभी मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी 26 मई से विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन थे। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 हो गई है। इनमें से अब तक 48 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में 50 सक्रिय हैं।
उत्तर प्रदेश में 10 दिन में बढ़े दो हजार करोना मरीज 
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बीते 10 दिन में दो हजार बढ़ गई है। इस दौरान यह संख्या 5,000 से बढ़कर 7,701 पर पहुंच गई। जबकि यहां पहले केस से एक हजार का आंकड़ा छूने में लगभग डेढ़ महीना लगा था। इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में मरीजों की संख्या बढ़कर सात गुना से अधिक हो गई है। कल तक यूपी में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई है।
यूपी में शनिवार तक 7701 पर पहुंचा आंकड़ा
यूपी में शनिवार तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7701 हो गई थी। शनिवार को 262 नए मरीज सामने आए थे। जिसमें अमेठी में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि नोएडा में 27 और गाजियाबाद में 17 मरीज सामने आए थे। राहत देने वाली बात यह रही कि 241 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी पूरी तरह से ठीक हो गए थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More