कोरोना अपडेट : देश में अब तक 1 लाख 53 हजार 243 लोग संक्रमित हो चुके हैं देखें रिपोर्ट ~

0
  • सरकार ने बताया कि देशभर के 930 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है
  • इन अस्पतालों में 1 लाख 58 हजार 747 आइसोलेशन, 20 हजार 335 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं
  • मंगलवार को 445 घरेलू उड़ानें संचालित हुईं, इसमें 62 हजार 641 यात्रियों ने सफर किया
नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 1 लाख 53 हजार 243 हो गई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ा है। सरकार ने बुधवार को बताया कि अब तक 435 सरकारी और 189 निजी लैब में कुल 32 लाख 42 हजार 160 सैम्पलों की जांच की गई। बीते 24 घंटे में कुल 1 लाख 16 हजार 041 सैम्पल जांचे गए।
वहीं, देशभर के 930 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज हो रहा है। इन अस्पतालों में 1 लाख 58 हजार 747 आइसोलेशन, 20 हजार 335 आईसीयू और 69 हजार 076 ऑक्सजीन सपोर्टेड बेड उपलब्ध हैं।
मंगलवार को 445 घरेलू उड़ानें संचालित हुईं
उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को बताया कि देश में एक दिन पहले 445 घरेलू उड़ानें संचालित हुईं। इससे 62 हजार 641 यात्रियों ने सफर किया। देश में सोमवार से घरेलू उड़ान सेवा शुरू हुई है।
और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार शाम तक संक्रमण के 1 लाख 53 हजार 243 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 हो गई। 83 हजार 04 एक्टिव मरीज हैं। 64 हजार 425 ठीक भी हुए हैं, जबकि 4337 की मौत हुई है।
कोरोना अपडेट्स 
  • रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक 3500 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए 48 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों तक पहुंचाया गया है। इसमें से 80 फीसदी ट्रेनें उत्तरप्रदेश और बिहार के लिए चलीं हैं।
  • बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में कहा कि हमारे जानकारी के बिना 36 श्रमिक और स्पेशल ट्रेनें मुंबई से आ रही हैं। हमने महाराष्ट्र से बात की। उन्हें भी जानकारी देर से मिली। ममता ने कहा- रेलवे अपनी प्लानिंग खुद बना रहा है।
  • पश्चिम बंगाल में तीस जून तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बताया कि 31 मई के बाद हम राज्य के सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च खोलने जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके लिए इजाजत मांगी है। देखते हैं, वहां से क्या जवाब आता है।
  • सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार रात को बताया, ‘वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया के अलग-अलग देशों से 25 मई तक 30 हजार भारतीयों को लाया गया है। इसके लिए 158 फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। इसके अलावा, 10 हजार लोग देश से बाहर गए।  मध्य जून तक 49 हजार  लोग अपने देश वापस लौटेंगे।’
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख
केस
26 मई
6,387
24 मई
7111
23 मई
6665
22 मई
6570
19 मई
6154
पांच राज्यों का हाल
  • मध्यप्रदेश, 7024: राजधानी भोपाल और इंदौर में बुधवार से सभी बाजार शर्तों के साथ खुल गए। हालांकि, रेड जोन में जरूरी सामानों की दुकानें ही खोलने की इजाजत दी गई है। राज्य में मंगलवार को 165 केस आए थे। राज्य में अब तक 305 की मौत हो चुकी है।

यह फोटो इंदौर के अरबिंदो अस्पताल की है। यहां बुधवार को कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके पांच से ज्यादा बच्चों को छुट्टी दी गई। एक डॉक्टर ने उनके साथ सेल्फी ली।
  • महाराष्ट्र, 54758: महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ अब तक 1964 अफसर और जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1095 एक्टिव केस हैं। वहीं, 20 की जान जा चुकी है। 849 रिकवर हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 2091 नए मामले सामने आए, जबकि 97 मरीजों की मौत हुई थी।

यह तस्वीर मुंबई के भायखला स्थित एक कोविड सेंटर की है। यहां कोरोना मरीजों के लिए बेड तैयार किए जा रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश, 6724: राज्य के बस्ती शहर में बुधवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 144 तक पहुंच गई। वहीं, बुलंदशहर में पिछले 24 घंटों के दौरान दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 227 मरीज मिले थे, जबकि 8 की मौत हुई थी।
  • राजस्थान. 7645: यहां बुधवार को संक्रमण के 144 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं। इससे पहले मंगलवार को संक्रमण के 236 मामले सामने आए थे। इनमें जयपुर में 32, सिरोही में 27, सीकर में 25, उदयपुर में 25, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनूं और बीकानेर में 5-5,  कोटा में 10, पाली में 23, धौलपुर में 2, जबकि भरतपुर में 1 मरीज मिला था
  • बिहार, 3006: राज्य में बुधवार को 38 नए मरीज मिले। एक डीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह उत्तर बिहार में तैनात हैं। बिहार में सरकारी अधिकारी में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले नालंदा में एक आईएएस संक्रमित पाए गए थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौट रहे हैं। 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में 1900 संक्रमित मिले हैं, जो राज्य के कुल संक्रमित का लगभग 66% है।

यह तस्वीर पटना के जेपीएन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। यहां से घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू हुई हैं। एयरपोर्ट में अंदर जाने से पहले यात्रियों के सभी सामान को सैनिटाइज किया जाता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More