सीतापुर ; जेल में बंद सपा विधायक तंजीन फातिमा हुईं चोटिल
सीतापुर जेल में बंद सपा विधायक तंज़ीन फातिमा चोटिल,प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ
सीतापुर।सीतापुर जेल में निरुद्ध रामपुर सपा विधायक तंज़ीन फातिमा आज सुबह जेल के बाथरूम में नहाते समय फिसल गईं, जिससे उन्हें हलकी चोटें आई।हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं,जेल अधीक्षक के द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।
तंज़ीन फातिमा जनपद रामपुर की रामपुर विधानसभा से विधायक और सपा के दिग्गज नेता सांसद आज़म खान की पत्नी हैं।गौर तलब है कि, सपा सांसद आज़म खान,उनकी विधायक पत्नी तंज़ीन फातिमा तथा पुत्र विधायक अब्दुल्ला आज़म सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं।जेल अधीक्षक के अनुसार विधायक तंज़ीन फातिमा को फिसल कर गिरने के कारण हलकी चोटें आई है,प्राथमिक उपचार के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
राष्ट्रीय जजमेंट दैनिक समाचार पत्र ब्यूरो चीफ सीतापुर उत्तर प्रदेश