उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर कई घंटों तक रोके रखा गया मजदूरों को

0
दतिया, राज्‍य ब्‍यूरो। झांसी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के  बाद मध्यप्रदेश के दतिया से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा पर वहां की पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार सुबह जिगना क्षेत्र के  अंतर्गत जौहरिया गांव के हाइवे पर 1200 से अधिक मजदूरों को उत्तर प्रदेश में घुसने से रोक दिया गया।
नाराज मजदूरों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर दतिया कलेक्टर रोहित सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से बातचीत के बाद मजदूरों को एक-एक कर वहां से जाने दिया गया। इस दौरान करीब सात घंटे तक मजदूर परेशान होते रहे।
चिरुला सीमा पर फंसे लोग भी पहुंचे
सुबह के समय ग्वालियर-झांसी हाइवे पर चिरुला सीमा पर भी करीब 400 मजदूरों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश से रोक रखा था। जब इन लोगों को यह सूचना मिली कि जौहरिया गांव से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है
तो यह लोग अपने वाहनों से जौहरिया गांव पहुंच गए। ये मजदूर मुंबई, नागपुर, धौलपुर आदि जगहों से यहां तक पहुंचे थे। ये मजदूर उत्तर प्रदेश के झांसी, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, कानपुर, तालबेहट के अलावा बिहार के  रहने वाले बताए गए हैं।
Also read : नई दिल्ली-आधार अपडेट कराने को लेकर UIDAI ने दी जानकारी, नहीं होगी बैंक जाने की जरूरत।
हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हुई 
सोमवार सुबह करीब छह बजे से दतिया सीमा क्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले जौहरिया गांव के पास सिकंदरा सीमा पर मजदूर पहुंचने लगे थे। ये मजदूर बाहर से अपने-अपने साधनों से यहां पहुंचे थे। गांव की सीमा से ही उत्तर प्रदेश की सीमा लगी है।
वहां पुलिस ने मजदूरों को रोका तो हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में 1200 से अधिक मजदूरों ने हाइवे पर ही डेरा डाल लिया। दतिया कलेक्टर रोहित सिंह, जिगना थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा आदि ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से बात की। इसके बाद पुलिस ने मजदूरों की सूची बनाई और उन्हें उनके ही वाहनों से उप्र रवाना किया गया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More