लखनऊ में कोरोना वायरस से पहली मौत

0

लखनऊ। आखिकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस पाजिटिव से पहली मौत हो गई। नजीराबाद निवासी बुजुर्ग (64 वर्ष) ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया। उन्हें शनिवार को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। लॉकडाउन 2 और हॉटस्पॉट जोन बनाने के बाद भी लखनऊ लगातार कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह जारी केजीएमयू की रिपोर्ट में लखनऊ के सदर बाजार में 31 लोग कोरोना वायरस पाजिटिव पाए गए। जिसके बाद इलाके में दहशत छा गई।

राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से आज बुधवार को पहली मौत हुई। नजीराबाद निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया। उन्हें शनिवार को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग को कोविड वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि उन्हें कई तरह की समस्याएं थी। वह मधुमेह की चपेट में थे और उनका गुर्दा भी खराब हो गया था। इसके अलावा फेफड़ों में संक्रमण भी था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली और उन्होंने बुधवार दोपहर दम तोड़ दिया।

बुधवार को जारी रिपोर्ट में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक, नौ वर्ष की बच्ची समेत एक साथ 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अधिकतर सदर के बता रहे हैं। अब तक लखनऊ के संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई है। इसके अलावा 19 तब्लीगी जमात के पॉजिटिव पाए गये हैं, जो सहारनपुर के हैं। लखनऊ में भर्ती अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 87 पहुंच गई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More