यूपी(महोबा) : शादी संपन्न होने के बाद भी दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, जाने वजह

0
यूपी में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे के एक मैरिज हॉल में शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद गुरुवार को सुबह दुल्हन ने विदा कराने से इंकार कर दिया।
Mahoba
जिससे शादी घर में हड़कंप मच गया।
दुल्हन को काफी समझाने-बुझाने के बाद भी बात नहीं बनी।
Mahoba
 जिससे बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। कस्बे के बस स्टैंड निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. दीनदयाल रैक्वार की शादी थाना अजनर के ग्राम कुढ़ई गुढ़ा निवासी राजेंद्र की बेटी सुनीता से तय हुई थी।
MahobA
बुधवार की शाम को बैंडबाजों के साथ बरात शादी घर पहुंची।
जहां पर हंसी खुशी के साथ वैवाहिक रस्में हुईं।
Also read : केरल: राहुल बोले-मोदी क्यों भटकाते हैं ध्यान जब होती है बेरोजगारी और नौकरियों की बात
वर और वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई
और अग्नि के सात फेरों तक शादी के कार्यक्रम हुए।
शादी घर में पूरी रात हंसी-खुशी का माहौल रहा।
Mahoba
गुरुवार की सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं,
तभी दुल्हन ने विदा कराने से इंकार कर दिया।
उसने दूल्हे पर आरोप लगाया कि उसके हाथ-पैर कांपते हैं,
इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी।
Mahoba
रात में अधिक भीड़ होने के कारण वह दूल्हे को ठीक से देख नहीं पाई।
दुल्हन के इंकार करने पर वर और वधू पक्ष के लोगों ने काफी समझाया,
लेकिन दुल्हन ने एक नहीं सुनी और विदा कराने को तैयार नहीं हुई।
बाद में, पुलिस को सूचना दी गई।
Mahoba
मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने भी दुल्हन को समझाया,
लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह संबंध खत्म कराया। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More